Cyclone Montha : आंध्र प्रदेश में एहतियात के तौर पर कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। काकीनाडा, पूर्वी गोदावरी, कोनासीमा, एलुरु और पश्चिमी गोदावरी जिलों के स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान 27 से 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान घरों के अंदर रहें और तटीय इलाकों से दूर रहें, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके