दिवाली से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिश रची गई थी। रोहिणी के प्रशांत बिहार इलाके में 20 अक्टूबर को बड़ा धमाका हुआ था।यह धमाका सीआरपीएफ स्कूल के पास हुआ था। अब इस धमाके को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार के ब्लास्ट के लिए केमिकल पाउडर का इस्तेमाल किया गया था। तीन केमकिल पाउडर की मदद से जोरदार धमाका किया गया था।
राेहिणी में जिस जगह धमाका हुआ था वहां से कैमिकल पाउडर बरामद किए गए हैं। जो पावडर मौके से बरामद हुआ है जिसके चलते जबरजस्त ब्लास्ट हुआ था, उस पावडर में Hydrogen peroxide, Borate और नाइट्रेट है । ये तीनों केमिकल भी मिक्स थे। इसका इस्तेमाल आमतौर पर माइनिंग में होता है।