अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन के बाद से किसी वरिष्ठ तालिबान नेता का दारुल उलूम देवबंद का यह पहला दौरा है। मुत्तकी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली से सड़क मार्ग से देवबंद पहुंचे। दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम (कुलपति) अबुल कासिम नोमानी, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी और दारुल उलूम के पदाधिकारियों ने दारुल उलूम देवबंद में अफगानी विदेश मंत्री का स्वागत किया