(खबरें अब आसान भाषा में)
गौतम गंभीर का कोच के तौर पर करियर अबतक शानदार रहा है. वो भारत को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जिता चुके हैं. भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम के सीने में अभी भी एक दर्द है, जो वो भूल नहीं सकते हैं. हम बात कर रहे हैं भारत की धरती पर न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज में 0-3 से करारी हार की.