(खबरें अब आसान भाषा में)
Shubman Gill: शुभमन गिल ने दिल्ली टेस्ट के दौरान शतक जड़ा. इस दौरान एक महिला फैन हाथ में आई लाव शुभमन का पोस्टर लिए नजर आई. देखते ही देखते इस महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई. लोग पूछ रहे हैं कि आखिर यह महिला कौन है, जो भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान को प्रपोज कर रही है.