Nobel Peace Prize: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (10 अक्टूबर) को कहा कि वेनेज़ुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मिलने के बाद उन्हें फोन किया।
ट्रंप के अनुसार, मचाडो ने उनसे कहा कि वह “आपके सम्मान में इसे स्वीकार कर रही हैं क्योंकि आप वास्तव में इसके हक़दार थे।”