पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के ठिकानों पर हवाई हमले किए और दावा किया कि इसमें टीटीपी प्रमुख मुफ्ती नूर वली महसूद मारा गया। बताया गया कि हमले के समय वह पूर्वी काबुल के एक ठिकाने पर मौजूद था। वहीं रिपोट्स के मुताबिक अफगानिस्तान ने इन दावों को नकारते हुए कहा कि हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है