IND vs WI: जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया है। जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में 50 से ज्यादा मैच खेलने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच बुमराह के करियर का 50वां मैच है