Bihar Election 2025: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अब नौकरी का नवजागरण होगा। राज्य के जिस भी परिवार के पास सरकारी नौकरी नहीं है ऐसे हर परिवार को एक नया कानून बनाकर अनिवार्य रूप से उस परिवार में नौकरी दी जाएगी। उन्होंने वादा किया कि 20 महीने के अंदर ऐसा बिहार का कोई घर नहीं बचेगा जिसके पास सरकारी नौकरी नहीं होगी