जीरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर और सीईओ नितिन कामत (Nithin Kamath) ने कहा, “हमें सोने को सिर्फ गोल्ड लोन तक सीमित रखने के बजाय इसे बेहतर तरीके से वित्तीय रूप से इस्तेमाल में लाने के रास्ते खोजने चाहिए। इक्विटी (शेयर बाजार) के जरिए कंपनियों को पूंजी मिलती है, जिससे अर्थव्यवस्था आगे बढ़ती है। सोने के साथ भी हमें कुछ ऐसा ही ढांचा विकसित करना होगा।”