(खबरें अब आसान भाषा में)
Indian Railway: भारतीय रेल ने यात्रियों के लिए RailOne नाम का एक नया ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप सभी रेलवे सर्विस को एक ही जगह लेकर आया है। यानी, अब टिकट बुकिंग, ट्रेन की जानकारी, शिकायत, फीडबैक या प्लेटफॉर्म टिकट सब कुछ एक ही ऐप से किया जा सकेगा