PM-KUSUM Scheme: सरकार पीएम-कुसुम योजना की डेडलाइन को मार्च 2026 से आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है क्योंकि योजना के कई घटक अपने निर्धारित लक्ष्य का आधा भी पूरा नहीं कर पाए हैं। कोरोना महामारी और सीमित कार्यान्वयन के कारण इस योजना का विस्तार किया जा चुका है, लेकिन अब भी कई राज्यों में लक्ष्य पूरा करना चुनौती बना हुआ है।