SHARE MARKET TODAY: भारतीय शेयर बाजारों में लगातार 4 दिनों की तेजी के बाद आज 8 अक्टूबर को जोरदार मुनाफावसूली देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 153 अंक गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी फिसलकर 25,100 के नीचे चला गया। हालांकि सेंसेक्स और दोनों ने कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ की थी। आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में खरीदारी के चलते निफ्टी एक समय 25,200 के स्तर के करीब पहुंच गया था। हालांकि दोपहर बाद बाजार में बिकवाली देखने को मिली, जिसके चलते बाजार ने अपनी सारी बढ़त खो दी। सेंसेक्स दिन के हाई से करीब 500 अंकों तक फिसल गया।