Mumbai Airport News: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 को तोड़ने का काम 2029 में निर्धारित है। नवी मुंबई एयरपोर्ट के दूसरे टर्मिनल (T2) के पूरा होने और सेवा के लिए तैयार होने के बाद ही इसे तोड़ा जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी आज नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण और मुंबई मेट्रो लाइन-3 के अंतिम चरण का उद्घाटन करेंगे