टाटा ग्रुप के शीर्ष अधिकारियों ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्र सरकार के सीनियर मंत्रियों से मुलाकात की। रिपोर्टों के मुताबिक, इस बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा (Noel Tata) और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन शामिल रहे। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब मीडिया में टाटा ट्रस्ट्स के भीतर गवर्नेंस, पारदर्शिता और टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग को लेकर मतभेद सामने आने की खबरें चल रही हैं