यूक्रेन में यूएन के मानवतावादी कार्यालय (OCHA) ने बीते सप्ताहांत, रूसी सैन्य बलों द्वारा देश के अनेक हिस्सों पर किए गए हमलों की निन्दा की है, जिनमें 12 से अधिक लोगों की जान गई है और 100 से अधिक घायल हुए हैं. वहीं, सूडान के अल फ़शर शहर में जारी हिंसक टकराव के कारण सैकड़ों लोग विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं.