UP News: सफाई कर्मचारियों के जीवन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में आयोजित ‘स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह’ के दौरान एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब राज्य भर के सफाई कर्मचारियों को उनके बैंक खातों में सीधे ₹16,000 से ₹20,000 तक का मासिक वेतन मिलेगा