Karwa Chauth Moon Time: देश भर में आज करवा चौथ मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखते हुए शाम को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करवा माता और चंद्र देव की पूजा करती हैं। इस बार करवा चौथ पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। रोहिणी नक्षत्र में चंद्र दर्शन होंगे। जिससे व्रत का महत्व और भी बढ़ गया है