Attack on CJI Gavai: सु्प्रीम कोर्ट में सोमवार (6 अक्टूबर) को कार्यवाही के दौरान वकील की पोशाक पहने एक व्यक्ति ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बीआर गवई की ओर जूता फेंक दिया। इसके बाद अदालत में हंगामा मच गया। CJI बी आर गवई ने व्यक्ति की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में उन पर हमले की कोशिश के बाद कहा, ‘ये चीजें मुझ पर असर नहीं डालतीं’