Jaipur Hospital Fire: अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी डॉ. अनुराग धाकड़ के अनुसार, आग लगने की आशंका अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित ट्रॉमा आईसीयू में एक शॉर्ट सर्किट से है। आग तेजी से फैली और देखते ही देखते वार्ड में जहरीला व घना धुआं भर गया। हादसे के वक्त आईसीयू और उससे सटे सेमी-आईसीयू में कुल 24 मरीज भर्ती थे।