Shubman Gill replaces Rohit: इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन के बाद यह साफ हो गया था कि शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट के अगले सभी फॉर्मेट के कप्तान होने वाले हैं। और अब, शनिवार को वनडे टीम का कप्तान चुने जाने के साथ वे अपने सपने के और करीब पहुंच गए हैं। गिल को उस टीम की कमान सौंपी गई है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली अभी भी खिलाड़ी के रूप में मौजूद हैं