(खबरें अब आसान भाषा में)
AIIMS NORCET-9 Result 2025: एम्स ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए हुई मुख्य परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। ये परीक्षा 27 सितंबर को हुई थी। इसमें लगभग 14,000 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू होगी।