रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब बात भारत के गौरव और सम्मान की आती है, तो देश कभी समझौता नहीं करता। उन्होंने कहा, “चाहे वह 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक हो, 2019 की एयरस्ट्राइक हो या 2025 का ऑपरेशन सिंदूर — हमने यह साबित किया है कि भारत की एकता, अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए हम ज़रूरत पड़ने पर किसी भी सीमा को पार कर सकते हैं