मोहम्मद यूसुफ ने मोहसिन नकवी की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने भारतीय टीम के साथ सही किया.पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूसुफ ने कहा कि नकवी ने जब ट्रॉफी दी तब, भारत ने क्यों नहीं ली. अब टीम इंडिया को ट्रॉफी लेने की क्या जल्दी है. यूसुफ ने भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीवी डिबेट में लाइव आकर अपशब्द कहे थे. उन्होंने ऐसी बात कही थी जिसका नाम लेना इस्लाम में हराम है.