(खबरें अब आसान भाषा में)
H3N2 फ्लू का संक्रमण लोगों को तेजी से अपना शिकार बना रहा है। इस संक्रमण के लक्षण साधारण सर्दी-जुकाम से ज्यादा गंभीर हैं। ये इंफ्लूएंजा वायरस के सबटाइप ए के कारण फैल रहा है, जिसे हॉन्ग कॉन्ग फ्लू के नाम से भी जाना जाता है। इसमें नाक, गला और फेफड़े संक्रमण का शिकार हो जाते हैं।