Drone Didi Scheme: ड्रोन दीदी योजना केंद्र सरकार की एक प्रभावी पहल है, जो ग्रामीण महिलाओं को ड्रोन तकनीक में प्रशिक्षित कर उन्हें कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। इस योजना के तहत महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को ड्रोन प्रदान किए जाते हैं, साथ ही ड्रोन उड़ाने, कृषि कार्यों में इसका उपयोग करने और ड्रोन की मरम्मत से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाती है।