ईरानी ट्रॉफी के दूसरे दिन दो बल्लेबाजों पर सबकी निगाहें टिकी थी. एक अभिमन्यु ईश्वरन और दूसरे रजत पाटीदार, चार साल तक भारतीय टीम के साथ अलग अलग देशो का दौरा करने वाले ईश्वरन थोड़े निराश होंगे क्योंकि अर्धशतक लगाने के बाद वो बड़ी पारी नही खेल पाए. वहीं रजत पाटीदार जो इस मैच में कप्तानी कर रहे है वो अभी क्रीज पर नाबाद है.