(खबरें अब आसान भाषा में)
Suzuki Access 125: GST 2.0 में सुधार के बाद सितंबर 2025 के अंत से सभी ब्रांड्स के दोपहिया वाहनों की कीमतें कम हो गई हैं। कई ब्रांड्स की तरह सुजुकी ने भी ग्राहकों को टैक्स का फायदा दिया है। कंपनी का पॉपुलर स्कूटर Access 125 अब पहले से करीब 8,500 रुपये तक सस्ता हो गया है।