FTA with Europe : इस करार के चलते देश में 15 साल में 10 लाख नौकरियां पैदा हो सकती हैं। इसके साथ देश में 100 अरब डॉलर का निवेश हो सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे आईटी एक्सपोर्ट और बिजनेस सर्विस को बढ़ावा मिलेगा। इस करार के चलते 5 डॉलर या इससे महंगी स्विस वाईन पर इंपोर्ट ड्यूटी 150 फीसदी से घटाकर 50 फीसदी कर दी गई है