RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 1 अक्टूबर को मॉनेटरी पॉलिसी के ऐलान के दौरान कहा कि बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट (BSBD) पर डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध होने से लोगों को काफी सुविधा होगी। वे घर बैठे बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसे देश में फाइनेंशियल इनक्लूजन यानी आबादी के बड़े हिस्से को बैंकिंग सुविधाओं के दायरे में लाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है