निसान मोटर इंडिया आने वाले वर्षों में अपने सबसे बड़े प्रोडक्ट ऑफेंसिव की तैयारी कर रही है। क्योंकि कार निर्माता घरेलू बाजार में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ अपने निर्यात आधार को भी बढ़ाना चाहता है। दो दशकों से भारत में मौजूद इस कंपनी ने तीन नए मॉडल तैयार किए हैं जिन्हें 2026 में लॉन्च किया जाएगा।