Happy Maha Ashtami 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (30 सितंबर) को दिल्ली के चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन किए। पीएम मोदी ने महाअष्टमी के अवसर पर सीआर पार्क स्थित काली बाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की और मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद थीं