Karur Rally Stampede: तमिलनाडु पुलिस की दर्ज एफआईआर के मुताबिक, वेलुसामीपुरम में हुई इस रैली में उमड़ी भारी भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मचने से 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने विजय पर कोई केस दर्ज नहीं किया है, लेकिन उनकी पार्टी टीवीके के तीन बड़े नेताओं—करूर उत्तर जिला सचिव मथियाझगन, राज्य महासचिव बुस्सी आनंद और उप महासचिव निर्मल कुमार को एफआईआर में नामजद किया गया है