Swami Chaitanyananda Saraswati : जांच में सामने आया कि चैतन्यानंद लगातार ठिकाने बदलता रहा और कम से कम 13 होटलों में ठहरे, जहां सीसीटीवी या आईडी चेकिंग जैसी सख्ती नहीं थी। पुलिस के अनुसार, उनके पास तीन मोबाइल फोन और एक आईपैड था, लेकिन ट्रैकिंग के डर से उन्होंने उनका इस्तेमाल नहीं किया। इसके बजाय, वह अपने सहयोगी के फोन से होटल बुक करवाते और कम-प्रोफाइल जगहों पर रुकना पसंद करते थे