Sat Oct 19 2024 02:40:15 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
दिल्ली की सड़कों पर किया गया पानी का छिड़काव
दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब होने के बाद प्रदूषण से निपटने के लिए शहर में पानी का छिड़काव किया जा रहा है। वीडियो फिरोज शाह रोड से है।
Sat Oct 19 2024 02:39:25 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
अक्षरधाम में 334 पहुंचा AQI
दिल्ली के अक्षरधाम के इलाके में AQI गिरकर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में 334 पर पहुंच गया है। पूरे इलाके में स्मॉग की परत देखी गई।
Sat Oct 19 2024 02:13:06 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
कल्याण में लोकल ट्रेन पटरी से उतरी
कल्याण में एक लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, “यह घटना कल्याण स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हुई, जब एक कोच पटरी से उतर गया। ट्रेन CSMT की ओर जा रही थी, तभी एक कोच पटरी से उतर गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।”
Sat Oct 19 2024 01:56:06 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
बिहार के बांका में दर्दनाक हादसा
बिहार के बांका में एक गाड़ी ने श्रद्धालुओं को टक्कर मारी। SDM अविनाश कुमार ने कहा, “हम तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना में करीब 10-11 लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है… 4 लोगों की मृत्यु हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्थिति शांतिपूर्ण है और प्रशासन पूरा सहयोग कर रहा है। हम घटना की जांच करेंगे।”
Sat Oct 19 2024 01:55:44 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
बहराइच हिंसा के आरोपियों के घर पर चलेगा बुलडोजर
बहराइच हिंसा के मुख्य आरोपियों के घर पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी है। आरोपियों के घर के बाहर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग की तरफ से 3 दिनों के अंदर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है।
Sat Oct 19 2024 01:55:35 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
आज कर्मयोगी सप्ताह की शुरुआत करेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘कर्मयोगी सप्ताह’ यानी राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह की शुरुआत करेंगे। इसके तहत लोक सेवकों के लिए व्यक्तिगत और संगठनात्मक क्षमता विकसित करने की दिशा में नए सिरे से प्रोत्साहन देने की कवायद की जाएगी। PMO ने बताया कि ‘मिशन कर्मयोगी’ की शुरुआत सितंबर 2020 में की गई थी और तब से इसने पर्याप्त प्रगति की है। इसमें वैश्विक परिप्रेक्ष्य के साथ भारतीय लोकाचार में निहित भविष्य के लिए तैयार सिविल सेवा की कल्पना की गई है।