(खबरें अब आसान भाषा में)
Durga Puja 2025: दुर्गा पूजा का पर्व मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा, त्रिपुरा, बिहार और झारखंड राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन इसकी शुरुआत नवरात्र की प्रतिपदा से नहीं होती है। ये अश्विन मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि से शुरू होता है। इसमें बिल्व निमंत्रण से मां को बुलाया जाता है।