(खबरें अब आसान भाषा में)
आईसीसी महिला विश्व कप 2025 से पहले भारत को बहुत बड़ा झटका लगा है. स्टार तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी चोटिल हो गई हैं. उन्हें यह चोट बेंगलुरु में बीसीसीआई सीओई में अपने पहले आधिकारिक वार्मअप मैच में लगी. गेंद पर पैर पर लगने के बाद वह गिर पड़ी और बाद में उन्हें व्हीलचेयर पर मैदान से बाहर ले जाया गया.