ये बयान साफ इशारा करते हैं कि जेलेंस्की हमेशा सत्ता में बने रहने का इरादा नहीं रखते। रूस के 2022 के हमले के बाद जेलेंस्की दुनिया भर में चर्चित हो गए थे, लेकिन मास्को अक्सर उन्हें “गैर-कानूनी नेता” कहकर खारिज करता रहा है। इस साल की शुरुआत में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा था कि क्रेमलिन जेलेंस्की के साइन किए गए किसी भी शांति समझौते को स्वीकार नहीं करेगा