Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 25 सितंबर को लगातार पांचवें दिन गिरावट के साथ बंद हुए। आखिरी घंटे में बाजार में तेज बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 555.95 अंक या 0.68 फीसदी टूटकर 81,159.68 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 166.05 अंक या 0.66 फीसदी गिरकर 24,890.85 के स्तर पर बंद हुआ