Share Market Falls: भारतीय शेयर बाजारों में आज 25 सितंबर को लगातार 5वें दिन गिरावट जारी है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और अमेरिका में वीजा पॉलिसी से जुड़ी चिंताओं ने निवेशकों के मनोबल को कमजोर किया है। सुबह 11.50 बजे के करीब, सेंसेक्स 222.74 अंक या 0.27% गिरकर 81,492.89 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे