प्रस्ताव के अनुसार, ये सिलेक्शन सैलरी लेवल के आधार पर होगा। सबसे ज्यादा सैलरी लेवल पर काम करने वाले कर्मचारियों को चार एंट्री मिलेंगी, जिससे उनके सिलेक्शन की संभावना बढ़ जाएगी। निचले लेवल के कर्मचारियों को केवल एक एंट्री मिलेगी। निकोल गुनारा, प्रिंसिपल इमीग्रेशन अटॉर्नी, मैनिफेस्ट लॉ ने कहा कि नया प्रस्ताव यह तय कर सकता है कि वैश्विक प्रतिभा अमेरिकी अर्थव्यवस्था में कैसे समा सकती है।