Gujarat Rain News : भारी बारिश ने कई राज्यों का हाल बेहाल कर दिया है। इस बीच गुजराज के डांग जिले में अचानक आई बाढ़ से हड़कंप मच गया। गुजरात में भारी बारिश के बाद नदियां उफान पर आ गई हैं, जिससे बाढ़ और जलभराव का खतरा बढ़ गया है। भारी बारिश के कारण खपरी नदी भी उफान पर है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को बाढ़ का डर सताने लगा है। वहीं प्रशासन ने लोगों को अलर्ट किया है।