India VS Pakistan Asia Cup Super 4 Preview : अगर सिर्फ मैदान पर हो रहे मुकाबले को देखें, तो साफ है कि भारत इस समय पाकिस्तान से काफी आगे है। भारतीय टीम इतनी मजबूत है कि जब तक कोई बड़ा उलटफेर न हो, पाकिस्तान के लिए अंतर पाटना मुश्किल है। खास बात यह है कि भारत ने अभी तक टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया, फिर भी हर मैच आराम से जीता है