Bullet Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार सुबह मौके पर पहुंचे और इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2027 तक सूरत से बिलिमोरा के बीच हाई-स्पीड कॉरिडोर का पहला हिस्सा शुरू कर दिया जाएगा। मीडिया से बात करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि बुलेट ट्रेन खासकर मध्यम वर्ग के लिए एक बेहतर परिवहन विकल्प साबित होगी और इसके किराए को भी किफायती रखा जाएगा