नीरज चोपड़ा का सीजन का अंत निराशाजनक हुआ. वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में आठवें स्थान पर रहे. नीरज अपने खिताब का बचाव नहीं कर सके. वर्ल्ड चैंपियनिशप से बाहर होने के बाद नीरज ने कहा कि उन्होंने इसकी उम्मीद नहीं की थी. भारतीय स्टार ने कहा कि आज उनका दिन नहीं था. हालांकि उन्होंने सचिन यादव के लिए खुशी जताई जो वर्ल्ड चैंपियनशिप में चौथे नंबर पर रहे.