Azam Khan Bail: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान को रामपुर में क्वालिटी बार कब्जे के केस में जमानत दे दी है। उनके वकील ने गुरुवार (18 सितंबर) को बताया कि आजम को अब लगभग सभी मामलों में जमानत मिल गई है। ऐसे में उनके जेल से बाहर आने का रास्ता लगभग साफ हो गया है