Urban Company Listing Day Strategy: अर्बन कंपनी के आईपीओ को निवेशकों को तगड़ा रिस्पांस मिला था और आज लिस्टिंग भी इसकी शानदार रही। अब आगे की स्ट्रैटेजी को लेकर एक्सपर्ट्स ने निवेशकों को खास सलाह दी है। जानिए जिन्हें आईपीओ में शेयर अलॉट हुए हैं, उन्हें एक्सपर्ट्स ने क्या सलाह दी है और जिन्हें शेयर आईपीओ में नहीं मिले, उन्हें क्या करना चाहिए?