ग़ाज़ा सिटी में बमबारी और धमाकों के साथ इसराइली सैन्य बलों ने अपनी सैन्य कार्रवाई तेज़ कर दी है, और इन भयावह परिस्थितियों में फँसे फ़लस्तीनी परिवार भूख व थकान से बेहाल हैं, और उत्तरी हिस्से से दक्षिणी इलाक़ों का रुख़ कर रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने मंगलवार को ग़ाज़ा में मौजूदा नारकीय हालात पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया है.