UP E-challans cancels: उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए साल 2017 से 2021 तक के सभी ई-चालानों को खत्म करने की घोषणा की है। साल 2017 से 2021 तक यानी पांच साल के दौरान काटे गए लाखों ई-चालान अब कानून के तहत अपने आप समाप्त माने जाएंगे। यानी जिन चालानों पर अदालतों में कार्रवाई लंबित थी वे अब मान्य नहीं रहेंगे