टैक्स के नए नियमों की वजह से बायबैक इनवेस्टर्स के लिए ज्यादा अट्रैक्टिव नहीं रह गया है। सरकार ने यूनियन बजट 2024 में टैक्स के नियमों को बदला था। अब इस पर टैक्स चुकाने की जिम्मेदारी इनवेस्टर की होती है। इस वजह से ज्यादा टैक्स स्लैब में आने वाले इनवेस्टर्स को मुनाफे पर काफी ज्यादा टैक्स चुकाना पड़ता है